मेष राशि: प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने से बचना चाहेगें
प्रेम संबंधों के नजरिये से आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फ़ल देने वाला रह सकता है। इस सप्ताह आपके खर्चे भी ज्यादा बने रह सकते हैं जिस कारण हाथ तंग होने से आप प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने से बचना चाहेगें। दूसरी बात यह कि रिश्ता कोई भी हो, हर रिश्ते में एक स्पेस होना बहुत जरुरी है। आपको भी अपने प्रेम संबंधों में थोडा फ़ासला देना चाहिए ताकि आपका रिश्ता अधिक फ़ले फ़ूले। कभी कभी आपको भी एक-दूसरे को स्वतंत्रता देनी चाहिए। इस सप्ताह के मध्य भाग में आप दोनों के मध्य मतभेद ज्यादा हो सकते हैं। जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब रह सकता है लेकिन मूड खराब नहीं करना चाहिए। आपको तपाक से किसी बात को बेवजह तूल भी नहीं देना चाहिए।
वृष राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल कहा जा सकता है। आप कहीं दूर घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं और यह पूरा समय आपका अपने प्रेमी की बांहों में ही बीतने के योग भी बनते हैं। यदि आप घूमने नहीं भी जाते हैं तब भी अपने ही शहर में रहकर आप रोमांस का भरपूर मजा उठाएंगे। यह सप्ताह आपकी सेक्स लाईफ़ के लिए भी अनुकूल कहा जा सकता है और आपके शारीरिक संबंध भी इस सप्ताह में स्थापित हो सकते हैं। सप्ताहांत का समय थोडा सा आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है लेकिन आप इसे शांत होकर बिताने का प्रयास करेगें तब यह प्रतिकूल समय भी बीत जाएगा । आप मन को खुश रखने का प्रयास करें ताकि मानसिक अस्थिरता से बचे रहें।
मिथुन राशि
यह सप्ताह पूरी तरह से आपके हाथ में होगा कि आप इसे कैसा बनाना चाहेगें क्योंकि इस सप्ताह आपका मूड काफ़ी ज्यादा ऊपर-नीचे हो सकता है। आप बिना किसी कारण अपनी स्वतंत्रता में बाधा का अनुभव कर सकते हैं। यही बात आपको परेशान कर सकती है जबकि वास्तविकता में ऐसा होगा नहीं। यदि आपको ऐसा लगता भी है तब आपको इस बात को अपने प्रेमी के साथ शेयर करना चाहिए ताकि आपकी परेशानी का कोई हल निकल सकें। अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप अजीबो गरीब कुछ अफ़वाहें भी सुन सकते हैं लेकिन आप इन पर ध्यान नहीं देगें तो तनाव से बचे रहेगें।
कर्क राशि
इस सप्ताह का आरंभ ही आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से किसी तरह का कोई झूठा वादा ना करें जिससे आप दोनों के मध्य एक बडी दीवार खडी हो जाए। झूठे वादे के चलते आप ज्यादातर समय प्रेमी को मनाने में बिता सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आपकी कुछ सुलह हो भी सकती है लेकिन अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहने से आप समय नहीं दे पाएंगे इससे फ़िर से आप दोनों के मध्य शीत युद्ध की सी स्थिति बनी रह सकती है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप दोनों सभी गिले शिकवे भूलकर फ़िर से एक हो जाएंगे और आपके प्यार की पींग फ़िर से उडान भरने लगेगी ।
सिंह राशि
आपके लिए यह सप्ताह मिला -जुला ही कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ आपके मिलन का कहा जा सकता है। आप दोनों एक-दूसरे में खोये रह सकते हैं। यदि आपके परिवार वालों को आप अपने संबंधों के बारे में बताते हैं तब आपके संबंधों को एक सूत्र में बांधने की बात भी हो सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग उनके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है जो विवाह के अतिरिक्त भी रिलेशनशिप बनाए हुए हैं। उनकी इस रिलेशनशिप की भनक परिवार को लग सकती है और एक बडा हंगामा खडा हो सकता है। अन्य लोगों के लिए सप्ताह का तीसरा और दूसरा भाग काफ़ी अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है।