फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   weekly horoscope of vrishabha rashi saptahik rashifal 20 to 26 January 2025

Taurus Weekly Horoscope (20 to 26 January): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के कार्य इस सप्ताह थोड़ी परेशानी के साथ और देरी से बनेंगे, लेकिन उन्हें अंतत: मन-मुताबिक सफलता मिल ही जाएगी। 

विज्ञापन
weekly horoscope of vrishabha rashi saptahik rashifal 20 to 26 January 2025
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के कार्य इस सप्ताह थोड़ी परेशानी के साथ और देरी से बनेंगे, लेकिन उन्हें अंतत: मन-मुताबिक सफलता मिल ही जाएगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे न रह कर अपने कार्य स्वयं समय पर पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आप आपको करियर और कारोबार में मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। कहने का तात्पर्य यह कि आपकी बात और व्यवहार से ही आपके काम बनेंगे और आपके कार्य बिगड़ेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों की छोटी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस सप्ताह जोखिम भरे सौदों से बचें तथा धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपसी तालमेल में कमी के चलते आपका मन खिन्न रहेगा।  
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के बने श्री यंत्र की पूजा एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed