फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   weekly horoscope of mithun rashi saptahik rashifal 20 to 26 January 2025

Gemini Weekly Horoscope (20 to 26 January): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
weekly horoscope of mithun rashi saptahik rashifal 20 to 26 January 2025
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह आपको किसी भी क्षेत्र में मनचाही सफलता के लिए अतिरक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। साथ ही साथ ही साथ सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का भी प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ जाने के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान बन रहेगी। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग कम ही प्राप्त हो पाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना बनाया बजट बिगड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह करियर-कारोबार अथवा निजी कार्यों के सिलसिले में यात्रा करते समय अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं। इस सप्ताह तमाम तरह के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण अपनी पर्सनल लाइफ के लिए कम समय निकाल पाएंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed