फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   weekly horoscope of mesh rashi saptahik rashifal 20 to 26 January 2025

Aries Weekly Horoscope (20 to 26 January): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी काम में आलस्य अथवा लापरवाही करने से बचना होगा। 

विज्ञापन
weekly horoscope of mesh rashi saptahik rashifal 20 to 26 January 2025
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी काम में आलस्य अथवा लापरवाही करने से बचना होगा। इस पूरे सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके कार्य में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में उनसे खूब सावधान रहें। इस सप्ताह लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। ऐसे में लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और अपना पक्ष घर और बाहर दोनों जगह स्पष्ट रूप से विनम्रता के साथ रखें। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के मामले आपकी चिंता का विषय बनेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किये जाने वाले प्रयासों का फल अपेक्षाकृत कम मिलेगा। किसी बात को लेकर सीनियर की डांट भी खानी पड़ सकती है। करियर और कारोबार की दृष्टि से आपके लिए उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहेगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए बड़ों की बात की उपेक्षा न करते हुए उनका सम्मान करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed