Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Vrishchik Varshik Rashifal 2025 Predictions Scorpio Yearly Horoscope Vrishchik Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega

Vrishchik Rashifal 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025

Mon, 30 Dec 2024 11:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Dec 2024 11:46 AM IST
सार

Vrishchik Rashifal 2025: वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर जानिए नया वर्ष 2025 वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ?

विज्ञापन
Vrishchik Varshik Rashifal 2025 Predictions Scorpio Yearly Horoscope Vrishchik Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
Vrishchik Rashifal 2025: मार्च के बाद शनि का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होगा और शनि की ढैया से आपको छुटकारा मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Scorpio Yearly Horoscope 2025 Predictions In Hindi:  Vrishchik Rashifal 2025: राशिचक्र में वृश्चिक आठवीं राशि होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। चंद्र राशि के अनुसार अगर आपके नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू, ने , नो, या, याी और यू है तो आपकी राशि वृश्चिक मानी जाएगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की ढैय्या का प्रभाव मार्च 2025 तक ही रहेगा फिर इसके बाद इससे आपको मुक्ति मिल जाएगी। साल के शुरुआती महीनों में शनि का गोचर आपके पंचम भाव में होगा। देवगुरु बृहस्तपति का गोचर साल के शुरुआती महीनों में आपके सप्तम भाव में होगा फिर इसके बाद यह आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। नया साल 2025 आपके लिए करियर, कारोबार, पेशा, शिक्षा, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और सेहत के मामले में कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन


करियर-कारोबार 2025
आपके लिए साल 2025 की शुरुआत करियर-कारोबार के नजरिए से अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा। जो लोग किसी के साथ साझदारी में व्यापार कर रहे हैं उनको अच्छा लाभ साल 2025 में मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए वर्ष 2025 के मध्य तक का समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रह हैं। अगर वृश्चिक राशि के जातक नौकरी में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो राहु केतु का गोचर आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव पर कुछ नई डील दे सकता है। लेकिन आपके लिए न्याय और कर्मकारक ग्रह शनि का गोचर मार्च तक आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल नहीं है मार्च के बाद शनि का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होगा और शनि की ढैया से आपको छुटकारा मिलेगा। वर्ष के बीच में राहु और केतु का गोचर होगा तो उनकी इच्छा पूरी होगी। 
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति 2025
आर्थिक नजरिए से नवर्ष 2025 का समय उत्तम रहेगा। गुरु के दृष्टि प्रभाव से धन लाभ और इच्छाएं पूरी होती रहेंगी और बचत करने में सफल रहेंगे। मार्च के बार शनिदेव का गोचर आपकी पंचम भाव पर होगा और शनि की दृष्टि आपके एकादश भाव पर होगी आमदनी की स्थितियां पहले से कुछ बेहतर होती नजर आ रही हैं। साल के मध्य के दौरान कुछ अन्य ग्रहों के संयोग से आमदनी के कुछ नए स्रोत बनेंगे। विदेशों से आपको अच्छी इनकम की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक संबंध 2025
साल 2025 में शनि, गुरु और राहु-केतु को गोचर का प्रभाव आपके पारिवारिक संबंधों में देखने को मिलेगा। आने वाला साल आपके लिए पारिवारिक रूप से सामान्य रहेगा। जीवनसाथी संग रिश्ते मधुर रहेंगे। जो लोग इस साल विवाह करने के इच्छुक हैं उनकी यह अभिलाषा पूरी हो सकती है। घर परिवार की स्थितियां पहले से बेहतर होंगी। संतान के लिए वर्ष अनुकूल नहीं रहेगा। बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए लगातार कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। राहु का गोचर चतुर्थ भाव में होने से माता के स्वास्थ्य के ध्यान विशेष रूप से करना होगा। 

Calendar 2025: साल 2025 में कब है होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें

स्वास्थ्य राशिफल 2025
सेहत के नजरिए से आने वाला साल 2025 पहले के तुलना में अच्छा रहेगा। साल के शुरुआत में गुरु-शनि की मिलाजुली द्दष्टि का प्रभाव आपके शरीर पर पड़ सकता है। साल 2025 के मध्य में जब अष्टम भाव में गुरु का गोचर और चतुर्थ भाव में राहु का गोचर होगा तो आपके सेहत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर पूरे वर्ष आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। 


पढ़ेंः  अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यफल 2025 

प्रेम संबंध 2025
प्रेम संबंधों के लिहाज से आने वाला साल पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। लेकिन साल के मध्य में पंचम भाव में राहु का गोचर प्रेम के मामले में अच्छा नहीं बीतेगा। साथी की खोज चलती रहेगी। जो लोग पहले से प्रेम संबंधों में उनके साथ के बीच संतुलन सामंजस्य रखना होगा। आपके प्रेम संबंधों में स्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेंगी।

पढ़ेंः  प्रेम राशिफल 2025

यात्राएं 2025
आने वाला नया साल यात्रा के नजरिए आपके लिए अनुकूल ही रहेगा। सालभर छोटी-मोटी यात्राएं चलती रहेगी। कामकाज के सिलसिले में यहां से वहां जाना पड़ सकता है। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव आपके विदेश यात्रा पर भी देखने को मिल सकता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed