फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   virgo horoscope virgo predictions kanya rashifal for 2019

कन्या राशि: जून से दिसंबर तक कैसा रहेगा आपका भविष्य, इस साल तक रहेगी शनि की ढैय्या

Tue, 18 Jun 2019 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Jun 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
virgo horoscope virgo predictions kanya rashifal for 2019
कन्या राशिफल
कन्या राशि: 
विज्ञापन

कन्या राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह छठे स्थान पर आती है। कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है।  इस राशि के जातकों का स्वभाव शांत होता है। इस राशि के लोग व्यापार करने में सबसे ज्यादा सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं कन्या  राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीना कैसा रहेगा। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
कन्या राशि वालों के लिए साल 2019 के पूरे 12 महीने बेहतरीन रहने वाला है। कन्या राशि के लोग साल 2019 के बाकी बचे महीनों में नए आयाम और कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम रहेंगे। पूरे वर्ष भाग्य का साथ मिलने सेआर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलती रहेगी। जुलाई से नवंबर तक पैसों के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए बाकी के बचा महीना मिला-जुला रहेगा।
विज्ञापन


परिवार
परिवार में शांति बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा पुराना मामला हल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बार- बार मनमुटाव की स्थिति बन सकती है लेकिन साल 2019 कन्या राशि वालों के आराम से बीत जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत
सेहत संबंधित कुछ कष्ट रहेगा। जुलाई से सितंबर के बीच सेहत को लेकर समय हानिकारक हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक
कन्या राशि के लिए जून से दिसंबर तक 3,5,6 और 7 अंक शुभ रहेगा।

शुभ रंग
हरा और पीला रंग कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रत्न
पन्ना पहनने वालों जातकों के लिए साल के बाकी बचे महीने शुभ रहेंगे।

जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
लक्ष्मीजी की विशेष रूप से पूजा करें। लाभ मिलेगा।

शनि की साढे़साती और ढैय्या
24 जनवरी 2020 तक कन्या राशि वाले जातको पर शनि की ढैय्या रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed