फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   venus transit in kanya 1 august 2026 impact on zodiac sign

सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का 01 अगस्त को राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Mon, 20 Jul 2026 08:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

1 अगस्त को शुक्र सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे जिससे सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
venus transit in kanya 1 august 2026 impact on zodiac sign
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - फोटो : AI

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, धन, सौंदर्य, भोगविलास और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब-जब शुक्र का राशि परिवर्तन होता है तो इसका काफी ज्योतिषीय प्रभाव देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार, शुक्र 01 अगस्त को सुबह 09 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने करने वाले हैं। शुक्रदेव इस राशि में 2 सितंबर 2026 तक रहेंगे, फिर इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से किन राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ मामलों में अनुकूल रहने वाला हो सकता है। परिवार के सदस्यों को सहयोग मिलेगा। धन के मामलो में आपको सावधानी बरतनी होगी। लेकिन आपको व्यवसाय के मामलों में साझेदारी से बचना होगा। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला फल देने वाला होगा। व्यापार में नए तरह का अनुभव आपको मिल सकता है और इस दौरान प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद आपको देखने को मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को शुक्र के गोचर का मिलाजुला फल मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाह रहे हैं उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस दौरान आपको किसी संग रिश्तों में रहते हुए बेफिजूल की कमियां निकालने से बचना होगा। आय में पहले के मुकाबले रुकावटें आ सकती हैं। 

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर से अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। अचानक से धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 

Sawan 2026: कब से शुरू होगा सावन, जानें तारीख, सोमवार व्रत और पूरा कैलेंडर
Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानें सही तिथि, मुहूर्त और नियम
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed