फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Aries Zodiac Signs

Venus Transit 2026: शुक्र का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानिए मेष राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Sat, 07 Feb 2026 06:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 Feb 2026 06:53 PM IST
सार

Venus Transit 2026: सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 06 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। आइए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Aries Zodiac Signs
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Venus Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को लग्जरी, सुख-सुविधा और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह किसी एक राशि में करीब 30 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। 06 फरवरी को शुक्र रात के 12 बजकर 52 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर चुके हैं। शुक्रदेव 2 मार्च 2026 तक इस राशि में रहेंगे। शुक्र के कुंभ राशि गोचर करने के साथ कई तरह के राजयोग भी बना है। आपको बता दें कुंभ राशि में बुध ग्रह पहले से ही मौजूद हैं। इसके बाद मंगल और सूर्य कुंभ राशि में आ जाएंगे। इस तरह से चतुर्ग्रही, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे शुभ योगों का निर्माण होगा। शुक्र के गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का मेष राशि के ऊपर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन



मेष राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव

  • मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। 06 फरवरी को शुक्र का कुंभ राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में हुआ है। 
  • विज्ञापन
  • 11वें भाव में शुक्र गोचर से मेष राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। साथी ही मित्रों संग बेहतर संबंध स्थापित होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शुक्र के गोचर करने से करियर में अच्छा मुकाम हासिल करने का अवसर मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 
  •  व्यापार में इस दौरान अच्छा मौका मिल सकता है। इस दौरान कोई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति और बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। 
  • आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। धन का बचत करने में आपको कामयाबी मिलेगी। 
  • पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई पुरानी परेशानियों का अंत होगा। 
  • प्रेम जीवन में साथी और जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहने वाला है।
  • स्वास्थ्य के मामले में यह गोचर अच्छा रहेगा।

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed