फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2025 On 26 November 2025 In Vrishchik Rashi Know Impact On Taurus Zodiac Signs

Venus Transit 2025: 20 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में शुक्र, जानिए वृषभ राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Sat, 29 Nov 2025 01:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 29 Nov 2025 01:58 PM IST
सार

Venus Transit 2025: वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और यह आपके पहले और छठे भाव के स्वामी ग्रह होते हैं जो आपके सप्तम भाव में संचरण कर रहे हैं। शुक्र के गोचर करने से जो लोग व्यापार में किसी के संग साझेदार हैं उनके लिए अच्छा समय है।

विज्ञापन
Venus Transit 2025 On 26 November 2025 In Vrishchik Rashi Know Impact On Taurus Zodiac Signs
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Gochar 2025: शुक्र अब मंगलदेव की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र इस राशि में 20 दिसंबर 2025 तक रहेंगे, फिर इसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सुविधा, धन, वैभव, ऐश्वर्य , लग्जरी, धन और वैवाहिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र किसी एक राशि में लगभग 01 महीने तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं और ऐशोआराम में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन-दौलत में बढ़ोतरी के योग हैं। आइए जानते हैं शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


वृषभ राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और यह आपके पहले और छठे भाव के स्वामी ग्रह होते हैं जो आपके सप्तम भाव में संचरण कर रहे हैं। शुक्र के गोचर करने से जो लोग व्यापार में किसी के संग साझेदार हैं उनके लिए अच्छा समय है। शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस गोचर का आपके रिश्तों पर असर देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार और समर्पण दिखेगा। वित्तीय जीवन में आपको योजना बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका धन ज्यादा खर्च हो सकता है।धन से संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed