फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Vastu Tips Use Greenery Water and Colors to Bring Peace and Harmony at Home

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हरियाली, जल और रंगों से बढ़ाएं घर की सुख-शांति

Mon, 10 Nov 2025 01:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Nov 2025 01:27 PM IST
सार

Vastu Tips: वास्तु में रंगों के प्रयोग को बहुत महत्व दिया गया है। यदि इन तीनों का सामंजस्य सही दिशा और रूप में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और रहन-सहन में सुकून आता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Use Greenery Water and Colors to Bring Peace and Harmony at Home
घर के आसपास पेड़ पौधे को लगाने पर सुख और समृद्धि का संचार होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद पंचतत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश हमारे रहने की गुणवत्ता और घर की ऊर्जा को नियंत्रित करते हैं। इन तत्वों में से पौधे (वायु तत्व), जल (जल तत्व) और रंग विशेष रूप से मनोवैज्ञानिक और वातावरणीय असर रखते हैं। रंग मन और भावनाओं पर गहरा प्रभाव डालते हैं, इसलिए वास्तु में रंगों के प्रयोग को बहुत महत्व दिया गया है। यदि इन तीनों का सामंजस्य सही दिशा और रूप में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और रहन-सहन में सुकून आता है।

विज्ञापन


पौधों का वास्तु अनुसार महत्व और दिशा
पौधे वायु को शुद्ध करते हैं और वातावरण में ताजगी लाते हैं। तुलसी को सबसे शुभ माना गया है, शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इसे पूर्व या उत्तर-मध्य हिस्से में रखें। तुलसी से स्वास्थ्य और मानसिक शांति बढ़ती है। मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। बैंबू (लकी बांस) सौभाग्य और दीर्घायु देता है; इसे हॉल के भीतर उत्तर-पूर्व में रखा जा सकता है। काँटेदार पौधे जैसे कैक्टस घर के अंदर न रखें, ये नकारात्मकता और अलगाव का संकेत दे सकते हैं। पौधों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। मुरझाए पत्ते और सड़े हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं, इसलिए नियमित देखभाल जरूरी है।

विज्ञापन

Vastu Tips: जब घर में हो नकारात्मक ऊर्जा तो कौन-कौन से उपाय करने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

जल तत्व: फव्वारा, एक्वेरियम और स्वच्छता
जल तत्व से भावनात्मक स्थिरता और समृद्धि जुड़ी होती है। एक्वेरियम या छोटा फव्वारा उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से शुभता आती है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए अनुकूल मानी जाती है। एक्वेरियम में विशेषकर सुनहरी या लाल मछलियाँ शुभ फलदायी मानी जाती हैं, पर पानी हमेशा स्वच्छ और प्रवाहित रखें। स्टैण्डिंग वॉटर या गंदा पानी किसी भी दिशा में खराब संकेत देता है। जल स्रोतों का रख-रखाव और साफ-सफाई नियमित रखें।

Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय जो दिलाते हैं धन में वृद्धि, व्यापार में सफलता और सुख-समृद्धि

रंगों का वास्तु और कमरों के अनुसार चयन
रंगों का चयन मानसिक संतुलन और ऊर्जा के अनुसार होना चाहिए ।हर दिशा और कमरे के लिए उपयुक्त रंग अलग होते हैं। पूर्व दिशा के लिए हल्का हरा या पीला रंग लाभकारी है , ये ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता हैं।
दक्षिण व दक्षिण-पूरब दिशा में हल्के लाल, केसरिया या ऑरेंज टोन उपयुक्त माने जाते हैं, ये सक्रियता और उत्साह बढ़ाते हैं।

Vastu Tips: साल खत्म होने से पहले घर ले आएं ये पांच चीजें, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

उत्तर दिशा पर हल्का हरा या नीला करियर तथा आर्थिक प्रगति के लिए शुभ है। शयनकक्ष में शांत और सौम्य रंगजैसे क्रीम, हल्का गुलाबी या पीच,रिश्तों और विश्राम के लिए अनुकूल हैं। गहरे और भारी रंग तनाव बढ़ा सकते हैं। रंगों के संयोजन में ध्यान रखें कि अत्यधिक विरोधी रंगों का मेल नेगेटिव वाइब दे सकता है इसलिए दीवारों, पर्दों और सजावट में सामंजस्य रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed