फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   vakri shani 2020 sade sati effects on makar kumbh dhanu mithun and tula rashi

143 दिनों तक शनि रहेंगे वक्री, जानिए राशियों पर कितना होगा असर

Thu, 30 Apr 2020 02:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Apr 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
vakri shani 2020 sade sati effects on makar kumbh dhanu mithun and tula rashi
shani dev
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब शनि अपनी चाल बदलते हैं तब-तब इसका व्यापक असर सभी पर पड़ता है। 11 मई से शनि जोकि न्याय और कर्म के देवता हैं उल्टी चाल से चलेंगे। ज्योतिष में इस चाल को वक्री चाल कहते हैं। शनि मकर राशि में सीधी दिशा में चलते हुए 11 मई को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से वक्री हो जाएंगे जहां पर यह 29 सितंबर की सुबह तक इसी चाल में रहेंगे। इसके बाद फिर से मार्गी हो जाएंगे।
विज्ञापन


शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक
विज्ञापन


शनि के वक्री होने का असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी होती है। शनि को एक राशि से दूसरे राशि में जाने के लिए करीब ढाई साल तक का समय लगता है। इससे पहले 24 जनवरी 2020 को शनि ने 30 वर्षों के बाद स्वयं की राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि इस समय मकर राशि में मौजूद है। ऐसे में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ी हुई है। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि पर ढैय्या का असर है। वक्री शनि से सबसे ज्यादा इन्हीं राशि के जातकों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष- मकर राशि में शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों की आय में इजाफा होगा।

वृष- इस राशि के जातकों की मुश्किले बढ़ेगी। यात्रा पर जाने से बचें। किसी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

मिथुन- वक्री शनि से मिथुन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है।

कर्क- करियर के मामले में आपको सफलता मिलेगी। शनि के गोचर के प्रभाव से आप पर विरोधी हावी हो सकते हैं।

सिंह- आपके ऊपर शनि के वक्री होने का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

कन्या- आर्थिक परेशानियों का बोझ आपके ऊपर बढ़ेगा। संयम से काम लें खराब समय है जल्द ही निकल जाएगा।

तुला- शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। धन के हानि होने की संभावना है। लेन-देन में संयम बरतें।

वृश्चिक- वक्री शनि आपको फायद पहुंचाएगा। करियर में नई उड़ान भरेंगे। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

धनु- आपको धन हानि होने की संभावना है। इसके अलावा आपको पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों से नुकसान हो सकता है।

मकर- मकर राशि में ही शनि वक्री हो रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा असर इसी राशि पर पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ- पारिवारिक मसलों पर थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन- आपका मान सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होने का संकेत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed