{"_id":"5d429d768ebc3e6d0a3dff27","slug":"tula-august-monthly-rashifal-libra-horoscope-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुला मासिक राशिफल अगस्त 2019: अतिरिक्त सावधानी बरतें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
तुला मासिक राशिफल अगस्त 2019: अतिरिक्त सावधानी बरतें
Thu, 01 Aug 2019 01:50 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
तुला राशि
अगस्त महीने में अपने आत्मविश्वास को बनाये रखने से आप अपने कार्यो को अधिक कुशलता से कर पाएंगे। किन्तु अधिक पराक्रम से काम लेना आपको धन हानि करा सकता है। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ बाधित होकर प्राप्त हो। इसके अलावा नितियों में अधिक कठोरता का भाव हो सकता है। इसमें लोच लाना उचित रहेगा। इस समय में अधिनस्थ आपको धोखा दे सकते है। ऐसे में चोरी कि घटनाओं से सावधान रहना उचित रहेगा। इस अवधि में आप विशेष रुप से निति निर्माण का कार्य करते समय दूरदर्शिता से काम लें। माह के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में आ जायेगी। इसलिये मेहनत करते रहें। समय अनुकुल आने पर लाभ स्वत: मिलने आरम्भ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन