फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Today Prediction Horoscope of 16 October 2026 Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल: इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, भाग्य हर काम में देगा साथ

Fri, 16 Oct 2026 06:16 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 16 Oct 2026 06:16 AM IST
सार

आज का राशिफल: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 16 October 2026 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों को आज लाभ होगा। ऑफिस में बॉस की ओर से मिली कोई सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इसके अलावा कोई अटका काम पूरा होगा। व्यापार में लोगों की बातों को गंभीरता से लें और सोच-समझकर निर्णय करें।

वृषभ राशि
आज दिन खास रहेगा और पढ़ाई में विद्यार्थियों को पूरी एकाग्रता बनाए रखनी होगी। संतान के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान करेंगे, तो घर में खुशी का माहौल बनेगा और बच्चों की प्रसन्नता आपका दिन खास बना देगी।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग बातचीत के दौरान थोड़ा संयम रखें। आज पुरानी बाते मन को चुभ सकती हैं। हालांकि, दिन के दौरान किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है। आपके मन में किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
अपने जरूरी कामों के लिए दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहना आज भारी पड़ सकता है। वहीं, जल्दबाजी में कही गई कोई बात विवाद को बढ़ा सकती है, इसलिए बोलते समय सोच-विचार जरूर करें। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य से जुड़े मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को निवेश या शेयर बाजार से जुड़े मामलों में लाभ होगा। इसके अलावा व्यापार में भी सूझबूझ लाभ का कारण बन सकती है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आज जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।

कन्या राशि
आज जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें और परिस्थितियों को सहजता से संभालने की कोशिश करें। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। किसी पुरानी समस्या से राहत मिलने की संभावना है।

तुला राशि
यदि आप लंबे समय से किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो आज इस दिशा में आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी निजी योजनाओं और महत्वपूर्ण बातों को हर किसी के साथ साझा करने से बचें। आज वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और पारिवारिक मामलों को सुलझाने में मदद करेगा। पिता की कोई सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। परिवार में बच्चों की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा।सकते हैं। 

धनु राशि
विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस समय की मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कामों पर ध्यान दें और समय का सही उपयोग करें। कारोबार से जुड़े मामलों में भी आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि वालों की आज परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ लोग आपसे दूरी बनाते नजर आ सकते हैं, इसलिए किसी की बातों को लेकर बेवजह परेशान न हों। छोटी-सी गलती भी कानूनी परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम यात्रा का कारण बन सकता है।

कुंभ राशि
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा करने से पहले अपनी परिस्थितियों का आकलन जरूर कर लें, ताकि बाद में उसे पूरा करने में परेशानी न हो। रिश्तों में धैर्य बनाए रखने से आपसी समझ बेहतर हो सकती है। 


मीन राशि
पुराने कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए और पढ़ाई में नियमितता बनाए रखनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed