15 मार्च 2018 को प्रातः 5:40 पर सूर्य की मीन राशि में प्रवेश हुआ है। जिस समय सूर्य का मीन राशि में प्रवेश हो रहा है, उस समय कुंभ लग्न उदित था। तदनुसार अगर ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो बृहस्पति और सूर्य का मूल त्रिकोण एवं बुद्ध का सूर्य के साथ होना जहां एक तरफ बाजार में तेजी लाने का सूचक है वहीं साथ ही साथ सोने के भाव भाव में भी वृद्धि होगी। बाजार में कैश फ्लो तेज होगा। शेयर बाजार में भी काफी तेजी देखने को मिलेगी।
Sun Transit 2019 : सूर्य के मीन राशि में गोचर से संवरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें अपना भी हाल
हिंसक घटनाओं की आशंका
तृतीयस्थ मंगल और एकादशस्थ शनि कई सारे हिंसात्मक घटनाओं एवं दुर्घटनाओं के सूचक तो है ही, साथ ही कुछ सामाजिक उन्माद का भी सूचक है। राजनैतिक कटाक्ष एवं विरोध अपने चरमोत्कर्ष पर देखने को मिलेगा। साथ में इस बीच पड़ोसी देश से तनाव देखने को मिल सकता है। थोड़ा सा प्रशासनिक स्तर पर सरकार को या प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ हिंसात्मक घटनाएं या आतंकी घटनाएं भी घटित हो सकती हैं। विशेषकर 23 मार्च से 30 मार्च के बीच में देश के पूर्वी हिस्से में या पूर्व दक्षिण हिस्से में तथा पश्चिमोत्तर हिस्से में कुछ हिंसात्मक एवं आतंकी घटनाएं घट सकती हैं। विशेषकर पश्चिम उत्तर या जम्मू कश्मीर क्षेत्र में या पाकिस्तानी बॉर्डर के समीप में तनाव बढ़ सकता है।
सेहत का रखना होगा विशेष ख्याल
इस मीन संक्रांति में विशेषकर 23 मार्च से 30 मार्च के मध्य लोगों को थोड़ा सा मौसम परिवर्तन में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विशेषकर गला खराब हो सकता है या गले में कोई संक्रमण हो सकता है। ऐसे में बाहर खानपान और यात्रा में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। थोड़ा सा उदर विकार, पेट में गैस बनना या कुछ संवेदनशील लोगों को या बुजुर्ग लोगों को मूत्र विकार की भी समस्याएं हो सकती हैं। रक्तचाप के रोगियों को भी थोड़ा सा इस इस दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।
मीन संक्रांति में चैत्र मास पड़ने के कारण तथा मीन संक्रांति अर्थात् गुरु की राशि मे सूर्य के अंतर्गत, एक जलीय राशि की संक्रांति है। जिसके अंतर्गत शरीर में पानी का संतुलन प्रभावित होता है और वातावरण में अचानक परिवर्तन होने के कारण त्वचा की नमी प्रभावित होती है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। विशेषकर पाचन तंत्र में इस माह में विशेष परिवर्तन देखने को मिलता है, क्योंकि इस माह में जठराग्नि की अधिकता शरीर में अधिक होना प्रारंभ हो जाती है।
मीन संक्रांति का 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
मेष:
द्वादश भाव का सूर्य थोड़ा सा चिंता में वृद्धि करेगा और स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के लिए मन परेशान हो सकता हैं, परंतु राशि में मंगल आपके आत्मबल को बनाए रखेगा और स्थिति को संतुलित करेगा। राजनीतिक व्यक्ति के सक्रियता का समय होगा।
वृषभ:
यह समय आपके अंदर ऊर्जा का संचार करेगा। इस दौरान आय के प्रति मन को केंद्रित करेंगे। साथ ही आर्थिक प्रगति के स्रोत भी बनेंगे। हालांकि कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।