फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Sun enters in Pushya Nakshatra These Zodiac Sign Could Be Lucky

Surya Grah Ka Nakshatra Parivartan: सूर्य देव ने किया पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sun, 21 Jul 2024 05:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 05:30 PM IST
सार

19 जुलाई को सूर्यदेव नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। इस दिन सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। आइए जानते उन राशियों के बारे में 

विज्ञापन
Sun enters in Pushya Nakshatra These Zodiac Sign Could Be Lucky
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Surya Nakshatra Parivartan 2024: 19 जुलाई को सूर्यदेव नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। इस दिन सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का विशेष स्थान है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य जाग जाता है।  वहीं कुछ लोगों को गोचर से सावधान रहने की जरूरत है। सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। आइए जानते हैं कि सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी।

विज्ञापन


Palmistry: धनवानों की हथेली में होता है यह दुर्लभ "करोड़पति योग", क्या आपके हाथ में भी है?
विज्ञापन

 

Sun enters in Pushya Nakshatra These Zodiac Sign Could Be Lucky
सूर्य राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य की सराहना प्राप्त होगी। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होने की संभावना है।

Sun enters in Pushya Nakshatra These Zodiac Sign Could Be Lucky
सूर्य राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
आर्थिक मामलों के लिए वृषभ राशि का दिन शुभ है। लेन- देन के लिए समय अनुकूल रहेगा। यदि आपने कहीं निवेश किया है तो आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

विज्ञापन

Sun enters in Pushya Nakshatra These Zodiac Sign Could Be Lucky
सूर्य राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय काफी शुभ रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होने की संभावना है।  इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की सराहना करेंगे।

Sun enters in Pushya Nakshatra These Zodiac Sign Could Be Lucky
सूर्य राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed