फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Surya Grahan 2018: Dates and Time In India

Surya Grahan 2018: 13 जुलाई की अशुभ तारीख को लग रहा है सूर्यग्रहण, जानिए क्या होगा इसका असर

Fri, 13 Jul 2018 08:21 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2018: Dates and Time In India

साल 2018 का दूसरा सूर्यग्रहण शुक्रवार 13 जुलाई को पड़ रहा है। लेकिन भारत में यह ग्रहण आंशिक रहेगा जिसकी वजह से इसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। इस बार यह ग्रहण 13 तारीख की अशुभ तारीख को पड़ रही है दुनियाभर के तमाम लोग इस तारीख अशुभ मानते हैं। ऐसा संयोग 40 साल के बाद दोबारा बना है। इसके पहले 13 दिसंबर 1974 को सूर्यग्रहण पड़ा था।

विज्ञापन


क्या होता है सूर्यग्रहण
चन्द्रमा जब पृथ्वी का चक्कर लगाते समय सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाती है तो ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ने लगती है जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह  ग्रहण आंशिक और पूर्ण दोनों तरह का होता है। सूर्यग्रहण में सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक ही सीधी रेखा में आ जाते हैं। सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या पर और चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है।

विज्ञापन


कब होगा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्यग्रहण करीब 1 घंटे तक रहेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा असर
इस सूर्यग्रहण का बुरा असर कर्क, मिथुन और सिंह राशि पर पड़ सकता है। जबकि अगर शुभ प्रभाव की बात करें तो मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा।

शुभ कार्य वर्जित 
-शास्त्रों में सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने को मना किया गया है। सूतक काल में पूजा पाठ और भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित है।

ग्रहण पर क्या करें, क्या ना करें
- ग्रहण के दौरान इसके असर से बचने के लिए ग्रहण काल में भगवान शिव के मंत्रों और नामों का जप करना चाहिए।
-गरीबों को दान और तुलसी का पत्ता खाना चाहिए लेकिन तुलसी के पत्तें को ग्रहण के एक दिन पहले से तोड़कर रख लेना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल कर रखना चाहिए, तुलसी के पत्ते से खाने की चीजों पर ग्रहण का असर नहीं होता है।
- ग्रहण में गर्भवती महिला को खास ध्यान रखना चाहिए। ग्रहण में महिलाओं को बाहर नहीं निकालना चाहिए क्योंकि बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।  
- ग्रहण में मंत्रों का जाप और ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed