फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Singh Varshik Rashifal 2024 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi

Singh Rashifal 2024: सिंह राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Wed, 03 Jan 2024 09:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 03 Jan 2024 09:45 AM IST
सार

Leo Yearly Horoscope 2024 Predictions in Hindi:

विज्ञापन
Singh Varshik Rashifal 2024 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह राशि- 2024

विज्ञापन

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
शुभ अंक- 01 
राशि स्वामी- सूर्यदेव
शुभ तारीखें- 01, 10,19 और 28 
शुभ माह- जनवरी, अप्रैल, अगस्त को अक्टूबर 
शुभ दिन- रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार
शुभ रंग- लाल, पीला, गुलाबी, हरा और केसरिया
शुभ रत्न- माणिक,  पुखराज और मूंगा

Singh Rashifal 2024: वर्ष के आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा किन्तु आपकी राशि पर शनिदेव की पूर्णदृष्टि पड़ रही है इसलिए कहीं न कहीं मानसिक पीड़ा भी रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। वर्षपर्यंत स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं से बचें कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य शीघ्र संपन्न होंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होगा। मकान का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय और अनुकूल रहेगा। शोधपरक और वैज्ञानिकीय कार्यों में लगे हुए विद्यार्थियों के लिए वर्ष बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर आति अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी इसलिए वर्षपर्यंत आपकी सफलताओं का ग्राफ 70 प्रतिशत तक रहेगा।

जनवरी- जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल है। नए प्रेम प्रसंग के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी- प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।
मार्च- दांपत्य जीवन में मधुरता और बढ़ेगी। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। साझा व्यापार करने से लाभ होगा।
अप्रैल- धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आवेदन करना सफल रहेगा।
मई- सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति के योग। वैवाहिक वार्ता में और बिलम्ब होगा। योजनाएं गोपनीय रखें।
जून- स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई- अशुभ ग्रह प्रभावमें कमी आएगी। नौकरीमें पदोन्नति तथा सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
अगस्त- सम्पूर्ण माह सामान्य रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य, विशेष करके बाईं आँख की समस्या से बचें।
सितंबर- मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। वायु विकार तथा शारीरिक पीड़ा के योग।
अक्टूबर- स्वास्थ्य, विशेष करके दाहिनी आँख की समस्या से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
नवंबर- जमीनी मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग।
दिसंबर- यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। सामान चोरी होने से बचाएं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।

जब आप मुस्करा उठेंगे
अक्टूबर-नवंबर के मध्य बन रही गोचर ग्रह-स्थितियों आपको हर तरह से कामयाब करेंगी। लिएगए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना भी होगी। ऐसे में मिल रही कम समय में अधिक सफलता आपको मुस्कराने पर विवश कर देगी।
उपाय
सुबह-सुबह लाल सूर्य को अर्घ्य देना, इनके मंत्रों का जप करना, बेल का वृक्ष लगाना, शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पण करना, सूर्य जनित अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed