फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani vakri 2024 these zodiac sign will be suffer shani ki sade sati dhaiya upcoming years

Shani Vakri 2024: 30 जून को शनिदेव होंगे वक्री, अगले 10 साल तक इन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती

Tue, 25 Jun 2024 02:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

शनिदेव अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और 30 जून को इसी में वक्री हो जायेंगे। शनि के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
shani vakri 2024 these zodiac sign will be suffer shani ki sade sati dhaiya upcoming years
कुंभ राशि में शनि होंगे वक्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिदेव जिन्हे न्याय और कर्म का देवता माना जाता है वैदिक ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इसके अलावा शनिदेव समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। शनि के राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव का व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी पड़ता है। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और 30 जून को 30 साल बाद कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि के वक्री होने पर कुछ राशि के जातकों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं आपको बता दें कि शनिदेव जनवरी 2024 से कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि के कुंभ राशि में विराजमान होने से मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। 17 जनवरी 2023 से 29 मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में ही मौजूद रहेंगे। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। 
विज्ञापन


मेष राशि पर साढ़ेसाती- 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक

वृषभ राशि पर साढ़ेसाती - 03 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक

मिथुन राशि पर साढ़ेसाती- 08 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक

कर्क राशि पर साढ़ेसाती- 31 मई 2032 से 22 अक्तूबर 2038 तक

सिंह राशि पर साढ़ेसाती- 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक 

कन्या राशि पर साढ़ेसाती- 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक 

तुला राशि पर साढ़ेसाती- 22 अक्तूबर 2038 से 08 दिसंबर 2046 तक

वृश्चिक राशि पर साढ़ेसाती- 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक 

धनु राशि पर साढ़ेसाती- 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक

मकर राशि पर साढ़ेसाती-  मौजूदा दौर में मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। मकर राशि पर साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 से शुरू हो गई थी जो अब 29 मार्च 2025 पर खत्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि पर साढ़ेसाती- कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 23 फरवरी 2028 तक इस राशि के जातकों को साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा।

मीन राशि पर साढ़ेसाती- मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती 7 अप्रैल 2030 तक रहेगी।

इन राशियों को मिलेगी ढैय्या से छुटकारा
शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं जिसके कारण अभी कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। साल 2025 में इन लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed