फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani transit 2027 2027 and no relief in 2026 on these rashi impact on these zodiac sign

कब न्याय और कर्मफलदाता शनि की साढ़ेसाती से मिलेगी राहत ? जानिए कुंभ, मीन और मेष पर प्रभाव

Mon, 07 Sep 2026 03:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 03:07 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जिसके कारण कुंभ, मीन और मेष राशि वालों साल 2026 में इनको इससे राहत नहीं मिलेगी। 3 जून 2027 को शनि मेष राशि प्रवेश करेंगे जिससे कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती खत्म होगी।

विज्ञापन
shani transit 2027 2027 and no relief in 2026 on these rashi impact on these zodiac sign
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही लोगों के मन में डर और खौफ भर जाता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अगली राशि में गोचर करते हैं। इसके अलावा शनि मात्र ऐसे एक ग्रह हैं जिसकी वजह से कई राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या लगती है। साल 2026 में कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और लोगों के मन में यह सवाल पैदा हो रहा है कि इससे कब तक राहत मिलेगी। इस समय तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और आने वाले समय में शनि के राशि परिवर्तन करने से दूसरी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। शनि अभी मीन राशि में हैं जिसके कारण कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। 

विज्ञापन


साल 2026 में शनि साढ़ेसाती
आपको बता दें कि 29 मार्च 2025 को न्याय और कर्मफलदाता शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था, जिसके कारण मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, मेष राशि पर पहला चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। इस साल शनि का राशि परिवर्तन नहीं हुआ जिसकी वजह से शनिदेव पूरे वर्ष मीन राशि में ही हैं। इस तरह से कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर पूरे साल साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा।
विज्ञापन


कब होगा शनि का राशि परिवर्तन ?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इससे कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस तरह से कुंभ राशि  वालों को काफी राहत मिलेगी। इसी के साथ मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी शुरू होगा। इस तरह से एक राशि वालों राहत मिलेगी और दूसरी  पर अगला चरण शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

मीन राशि वालों पर प्रभाव 
शनि के मेष राशि मे गोचर करने से मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा। लेकिन इस दौरान 20 अक्तूबर 2027 को शनि के वक्री होने से यह दोबारा मीन राशि में लौट आएंगे। इससे साढ़ेसाती में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में 23 फरवरी 2028 को पूरी तरह से मेष राशि में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा और मीन राशि पर साढ़ेसाती पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। 


मेष राशि वालों पर प्रभाव
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का सबसे लंबा दौर चलेगा। शनि के मेष राशि में गोचर करने से साढ़ेसाती का दूसरा चरण चलेगा। फिर शनि जब वृषभ राशि में होंगे तब मेष राशि वालों को राहत मिलेगी और वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का नया चरण शुरू होगा। 

धैर्यवान राशियां: मुश्किल वक्त का भी डटकर सामना करती हैं ये 3 राशियां, सहनशीलता और धैर्य है इनकी ताकत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed