{"_id":"62cbf5ea866b987ec30a83ad","slug":"shani-rashi-parivartan-2022-on-12-july-saturn-in-capricorn-these-zodiac-signs-get-relief-from-sade-sati","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Parivartan 2022: कल शनि देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Parivartan 2022: कल शनि देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति
Mon, 11 Jul 2022 03:35 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:35 PM IST
सार
मकर राशि में शनि के आने की वजह से दोबारा से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। वहीं शनि के कुंभ से मकर राशि में गोचर करने पर मीन राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
shanidev: 2 जुलाई से शनि के मकर राशि में आने के कारण इन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव अब 12 जुलाई से कुंभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मकर राशि में वक्री चाल से चलेंगे। शनि इससे पहले 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश किया था। ज्योतिष में शनि को कर्मों के आधार पर व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है शनिदेव उस पर अपनी कृपा बरसाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं। मंद गति से चलने के कारण जातकों के ऊपर शनि का प्रभाव ज्यादा समय के लिए रहता है। जब-जब शनि का राशि परिवर्तन होता है तब-तब किसी राशि पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाती है। ऐसे में 12 जुलाई से शनि के मकर राशि में आने के कारण इन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी।
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
मकर राशि में शनि के आने की वजह से दोबारा से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। वहीं शनि के कुंभ से मकर राशि में गोचर करने पर मीन राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। आपको बता दें कि धनु राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा। मकर व कुंभ राशि भी शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ऐसे में 12 जुलाई के बाद से धनु,मकर और कुंभ राशि के जातकों पर नौकरी,व्यापार और सेहत के मामले में सचेत रहने की जरूरत होगी।
इन राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव
अभी के समय में देखा जाए तो कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। 12 जुलाई के बाद जैसे ही शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या दोबारा से आरंभ हो जाएगी। इस तरह से देखा जाए तो मिथुन राशि के लिए शनि का गोचर कुंडली में आठवें भाव में और तुला राशि पर शनि के तिरछी नजर रहेगी। इस तरह से देखा जाए तो इन दो राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
शनि दोष को कम करने के उपाय
शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का इस दिन जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है।

- शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। शनि दोष की शांति के इस दिन शनिदेव की पूजा के साथ-साथ शिवजी पर काले तिल मिले हुए जल से 'ॐ नमः शिवाय'का उच्चारण करते हुए अभिषेक करना चाहिए।
- शनिदेव की प्रसन्नता के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए एवं गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए,ऐसा करने से जीवन में आए संकट दूर होने लगते हैं।
- शनिदेव,हनुमानजी की पूजा करने वालों से सदैव प्रसन्न रहते हैं,इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए शनि पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए।