फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को होने जा रहा है शनि का गोचर, इन राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव

Thu, 27 Mar 2025 12:03 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 12:03 PM IST
सार

Shani Gochar Impact 2025: शनि ग्रह हर ढाई वर्ष में अपनी राशि बदलते हैं, और ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव का विशेष महत्व है। शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में हैं, और मार्च में होली के बाद, वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 in Meen Rashi Date Saturn Transit in Pisces impact of sade sati
शनि की साढ़ेसाती 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shani Ki Sade Sati Aur Dhaiya Ka Prabhav: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी नौ ग्रहों की तरह शनिदेव भी इस वर्ष राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान में शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में स्थित हैं। वे 29 मार्च, 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 3 जून, 2027 तक वहीं रहेंगे। इस अवधि में कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू होगा।


जो राशियां शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित होंगी, उनके जीवन में मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शनि की ढैय्या के दौरान कुछ राशियों को मेहनत के बावजूद फल कम मिल सकता है और धैर्य की परीक्षा हो सकती है। 

Shani Nakshatra Parivartan: वसंत पंचमी पर शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी के दिन गलती से भी न करें ये काम, नाराज हो सकती हैं मां सरस्वती

Shani Gochar 2025 in Meen Rashi Date Saturn Transit in Pisces impact of sade sati
shani sade sati 2025 - फोटो : अमर उजाला

सिंह और मेष राशि पर शनि का प्रभाव
शनि की साढ़ेसाती और ढैया का इन दोनों राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा, खासकर इनके करियर और वित्तीय स्थिति पर। विभिन्न क्षेत्रों में इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिर्विदों के अनुसार, शनि की ढैया और साढ़ेसाती के दौरान अनुशासन के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी गलत कार्य से बचना चाहिए और कमजोर वर्ग के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। शॉर्टकट अपनाने के बजाय ईमानदारी से प्रयास करना अधिक महत्वपूर्ण है। वित्तीय मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।

Shani Gochar 2025 in Meen Rashi Date Saturn Transit in Pisces impact of sade sati
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala

साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव
शनि के इस गोचर से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। मार्च 2025 के अंत से तीन राशियों पर साढ़ेसाती और दो राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। साढ़ेसाती का प्रभाव 7 साल तक रहता है, जबकि ढैय्या करीब ढाई साल तक चलती है। इस दौरान प्रभावित राशियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar 2025 in Meen Rashi Date Saturn Transit in Pisces impact of sade sati
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

क्या करें उपाय?
शनि का यह गोचर जीवन में चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी लेकर आएगा, इसलिए राशिफल के अनुसार सतर्क रहें और उपायों का पालन करें। साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है। इस दौरान अनुशासन और धैर्य बनाए रखना भी आवश्यक है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed