Vastu Tips: वास्तु में 7 दौड़ते हुए घोड़ों वाली तस्वीर का क्या है महत्व, जानिए किस दिशा में लगाना शुभ
यदि आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वास्तु के अनुसार सात घोड़ों की पेंटिंग लटकाना वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। खासकर सात दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं। मान्यता है कि अपने स्थल पर ऐसी पेंटिग लगाने से व्यक्ति में साहस, समझदारी-धैर्य, बुद्धि, आध्यात्म, प्रेम-आनंद, ज्ञान, पवित्रता आदि गुणों का संचार होता है और उसके माध्यम से व्यक्ति जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाता है। आइए जानते हैं किस दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से क्या होता है फायदा।
दक्षिण दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार 7 घोड़ों की पेंटिंग वास्तु के विभिन्न कारकों से जुड़ी हुई है। यदि वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग दक्षिण दिशा में लगी हो, तो यह प्रसिद्धि और सफलता का कारक बनती है।
उत्तर दिशा
यदि इसे उत्तर दिशा में लगाया जाता है तो ये घर की समृद्धि का कारण बनती है। वही धन का आगमन भी होता है। व्यापार में लाभ के लिए दुकान में तस्वीर के अलावा तांबा, पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रख सकते हैं।
पूर्व दिशा
यदि आप 7 घोड़ों की पेंटिंग घर की पूर्व दिशा में रखती हैं तो इससे आपके करियर की ग्रोथ होती है और रुकी हुई गतिविधि में गति आएगी और आपकी उन्नति में मदद मिलेगी।
किस कक्ष में लगाएं
दौड़ते हुए घोड़े गति का प्रतीक होते हैं। इसलिए इन्हें आप अपने घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं। इस पेंटिंग को आप स्टडी रूम या अपने वर्क प्लेस पर भी लगा सकते हैं लेकिन इसे कभी भी बेडरूम में न लगाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें लगा रही हैं तब आपको ध्यान देना है कि शांतिपूर्ण भाव के साथ दौड़ते घोड़े चुनें। कभी भी आक्रामक घोड़े की वास्तु पेंटिंग घर में न लगाएं। जहां सात सफेद घोड़े शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति के साथ वास्तु को चलाते हैं और वे समृद्धि और सौभाग्य ला सकते हैं, वहीं आक्रामक 7 घोड़ों की पेंटिंग को वास्तु के अनुसार दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।
- सफेद रंग शांति का प्रतीक है एवं यह सफलता और विकास को बढ़ावा देता है। 7 दौड़ते घोड़ों के लिए वास्तु की पेंटिंग के लिए सफेद रंग सबसे उपयुक्त माना जाता है।
- हमेशा विषम संख्या में घोड़ों के साथ दौड़ते हुए घोड़ों की एक पेंटिंग चुनें। कभी भी अकेले दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर न लगाएं। तस्वीर में घोड़ों को पूरी तरह से दिखाया जाना चाहिए।
- याद रहे कि घोड़ों का मुंह भवन के अंदर की ओर होना चाहिए। जहाँ भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की प्रतिमा या तस्वीर लगा रहे हो तो इस बात का ध्यान अवश्य रहें कि घोड़े लगाम में बंधे हुए होना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- July Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.