फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   September born must have to know these facts

सितंबर महीने में जन्म लेने वालों का कैसा रहता है व्यवहार और भविष्य, जानें यहां

Sun, 01 Sep 2019 08:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Sep 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
September born must have to know these facts
number

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर दिन हर माह का एक अलग महत्व होता है। सितंबर के महीने में जन्में व्यक्तियों में कुछ बातें बड़ी ही विशेष होती है जो हर किसी को पता होनी चाहिए।

विज्ञापन

सितंबर में जन्में व्यक्ति दिल से काफी उदार स्वभाव के होते हैं।उदार होने के साथ ही अपने को अधिक महत्त्व देने वाले होते हैं। कोई इनसे अगर कुछ गलत कह दे तो ये सुनते नहीं हैं। ये धुन के बड़े ही पक्के होते हैं। एक बार जो करने की ठान लेते हैं तो उसे फिर करके ही रहते हैं। सीखने और समझने की ललक भी काफी होती है। खुद को कैसे आगे बढ़ाना है इनसे बेहतर शायद ही किसी और को आता हो । इनको जानना थोड़ा मुश्किल होता है। कभी-कभी तो इनके खास मित्र भी नहीं जान पाते हैं कि इनके दिमाग में चल क्या रहा है।

विज्ञापन

गुस्सा तो काफी आता है इन्हें परंतु इन्हें ये लगता है कि इनसे विनम्र कोई है ही नही। ये दूसरों से काम निकालना बखूबी जानते हैं। सितंबर में जन्म लेने वाले लोग अपनों से काफी अपेक्षाएं रखते हैं। ऊर्जा से तो लबालब भरे रहते है परंतु अहंकार हावी रहता है इनमें। काम के तो बड़े ही पक्के होते है। 24 घंटे बिना खाए पिए काम करने की क्षमता तो इनमें होती है परंतु एक बुरी आदत यह भी होती है की इनकी लोगों से हर पल ये उम्मीद रहती है कि इनके काम की तरफ होती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये समय के साथ अप-टू-डेट रहते हैं और हर काम अप-टू-मार्क करते है। इनका जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहता है। जीवन के किसी न किसी बिंदु पर इन्हें निराशा हाथ लग ही जाती है। ये लोग करियर मे बेहतरीन पोजिशन में होते है तो प्यार के मामले मे जीरो। इनके जीवन में कहीं न कहीं कुछ खालीपन रह ही जाता है। सितंबर माह में जन्मे लोग बेहतरीन सिंगर,राइटर ,एडिटर ,साइंटिस्ट होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed