फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saturn Transit 2025 Shani Vakri For 138 Days Know Effect On Capricorn Zodiac Signs

Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मकर राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Thu, 17 Jul 2025 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Jul 2025 06:43 PM IST
सार

Shani Vakri 2025: 13 जुलाई से शनि का वक्री चाल से चलना मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी होगा। शनिदेव आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि से तीसरे स्थान पर वक्री हो रहे हैं।

विज्ञापन
Saturn Transit 2025 Shani Vakri For 138 Days Know Effect On Capricorn Zodiac Signs
शनि वक्री और इसका प्रभाव - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shani Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिदेव को कर्मफलदाता और न्यायाधीश माना जाता है। यह व्यक्तियों को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और 13 जुलाई से 138 दिनों के लिए वक्री हो चुके हैं। शनि की उल्टी चाल चलने से कई राशि वालों को ऊपर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में वक्री होने के कारण मकर राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


मकर राशि पर शनि के वक्री का प्रभाव
13 जुलाई से शनि का वक्री चाल से चलना मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी होगा। शनिदेव आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि से तीसरे स्थान पर वक्री हो रहे हैं। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगा। आपको अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। इस दौरान अधूरे कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि के योग हैं।  जो लोग विदेश से संबंधित कोई कारोबार करते हैं उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। निवेश से संबंधित मामलों में अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


Shani Vakri: शनि हुए वक्री, इन राशियों के दिन फिरेंगे और मिलेगी हर काम में सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

Mangal Gochar: कन्या राशि में मंगल का गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का वरदान

ज्योतिष में शनि ग्रह 
- ज्योतिष में शनि ग्रह को बहुत ही खास महत्व महत्व दिया जाता है। कालपुरुष की कुंडली न्याय के कारक शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। जहां पर यह दसवें और एकादश भाव पर अधिकार रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का दशम भाव कर्म का और इससे अगला भाव फल को दिखाता है। इस कारण से शनिदेव को कर्म फल दाता माना जाता है। 
- कुंभ राशि शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि होती है। मेष राशि में नीच के और तुला राशि में उच्च के होते हैं। 
- शनिदेव मेहनत करने वाले श्रमिक और गरीबों के देवता हैं। जो व्यक्ति गरीबों और कमजोर वर्ग की मदद करते हैं उनको शनिदेव परेशान नहीं करते हैं। 
- शनिदेव लोहा, खदान, खनिज, तेल, कबाड़ और  औजारों के कारक ग्रह होते हैं।  शनिदेव अनुराधा, पुष्य  और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed