{"_id":"635cea0d3c167304ca796dcf","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-31-oct-6-nov-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Oct 2022 12:22 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:22 AM IST
सार
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्त्रोत बनेंगे। आमोद-प्रमोद आदि के साधनों में वृद्धि होगी लेकिन सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान मौसमी या पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में घरेलू विवाद उभरने और माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी कामकाज का दबाव बना रहेगा। हालांकि इन सभी परिस्थितियों के बीच आपके संगी-साथी आपके साथ हर समय मदद के लिए बने रहेंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से आप काफी हद तक अपनी परेशानियों को कम कर पाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में एक बार फिर आपके जीवन की गाड़ी हवा से बात करते हुए नजर आएगी। इस दौरान आपके सभी अटके हुए काम बनते नजर आएंगे। समाज में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग विदेश में करियर बनाने की सोच रहे थे, उनकी राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की मजबूरी और भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल न करें, अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। जीवन के उतार-चढ़ाव में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।