{"_id":"64eb06bebb5cfeac540ae9e3","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-28-aug-03-sept-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Aug 2023 03:31 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:31 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और किसी पुराने रोग के उभरने पर उसे नजरंदाज न करें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के साथ अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलकारक रहेगा। बाजार में खुद की साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में स्वजनों से मतभेद हो सकता है, अतः इस दौरान परिवार के लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। वृश्चिक राशि के जातकों को सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध में इस राशि के जातकों को फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस बात का पूरा ख्याल रखें कि एक छोटी सी भूल के कारण आपके प्रेम संबंध में दरार आ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।