{"_id":"6652afaadf0d36ea31026b56","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-27-may-to-02-june-2024-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (27 May To 02 June 2024): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (27 May To 02 June 2024): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 May 2024 09:16 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 09:16 AM IST
सार
Scorpio Weekly Horoscope: आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ी जिम्मेदारी या अहम पद मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अप्रत्याशित मुनाफा होगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार के विस्तार की योजना पर काम कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी कोशिशें रंग लाती नजर आएंगी।
आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी से आप मुक्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थकेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में आप अपने परिवार संग किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। सेहत की दृष्टि से आपको अपने खानपान अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमत साधना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।