{"_id":"62b81d63fa626600782414a4","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-27-june-to-03-july-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 27 Jun 2022 12:17 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:17 AM IST
सार
कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले खुलासा न करें, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। 'वीर भोग्या वसुंधरा' इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को इस लाइन को हमेशा याद रखना होगा और परेशानियों से घबराकर पलायन करने की बजाय उनका डटकर सामना करना होगा। खास बात यह कि आप चुनौतियां चाहे कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई हों या फिर आपके निजी जीवन से जुड़ीं, आप अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए आप उनसे पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। जो लोग किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले खुलासा न करें, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामन्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमानाष्टक का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।