{"_id":"632ff9bab9d44749ba025b7c","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-26-sep-02-october-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (26 Sep-02 October): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (26 Sep-02 October): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 25 Sep 2022 01:18 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:18 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी ऐसी शुभ सूचना के साथ होगी, जिसका आपका लंबे समय से इंतजार बना होगा। किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी बड़ी उपलब्धि घर-परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी ऐसी शुभ सूचना के साथ होगी, जिसका आपका लंबे समय से इंतजार बना होगा। किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी बड़ी उपलब्धि घर-परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें इस सप्ताह कोई बढि़या अवसर मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अचानक से कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन लेने की सोच रहे थे तो संभव है कि इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो जाए। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है, जिसमें लंबे समय बाद स्वजनों से मिलने और उनके साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिल सकता है। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह प्रयास करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चल रहे प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।
Shardiya Navratri 2022: जानिए नवरात्रि के पहले दिन क्यों करते हैं कलश स्थापना
विज्ञापन