फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 25 Sept- 01 Oct weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Sep 2023 03:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Sep 2023 03:31 PM IST
सार

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 25 Sept- 01 Oct weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, जिससे आपके भीतर आत्मविश्वास पैदा होगा और बहुत ज्यादा जोश-खरोश के अपने कार्यों को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके जीवन का कोई बड़ा तनाव दूर होगा। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी। आपको अपने पेशे में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। समाज में आपकी व्यक्तिगत साख में काफी ईजाफा होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बनेगा। इस दौरान किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील को अंजाम दे सकते हैं। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed