फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 23 to 29 september 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (23 से 29 सितंबर): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
सार

Scorpio Weekly Horoscope:  नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से कार्य विशेष को बेहतर तरीके से करने के लिए शाबासी और अधीनस्थ लोगों से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति संभव है। 
 

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 23  to 29 september 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अप्रत्याशित रूप से उन लोगों से भी सहयोग और समर्थन मिलेगा जिनसे आप कभी उम्मीद भी नहीं करते थे। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक सकारात्मक उर्जा हर समय बनी रहेगी और आप अपने प्रत्येक कार्य को जोश-खरोश के साथ करेंगे। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से कार्य विशेष को बेहतर तरीके से करने के लिए शाबासी और अधीनस्थ लोगों से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति संभव है। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबार विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी। बाजार में उनकी साख बढ़ेगी। इस सप्ताह पुरुषों के मुकाबले व्यवसायी और कामकाजी महिलाओं को कार्य-व्यापार में अधिक सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में लगेगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आप पर आपके पिता का स्नेह बरसेगा और वह आपके प्रत्येक उठाए कदम में साथ खड़े नजर आएंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed