फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 19 to 25 august 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (19 to 25 august 2024): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 19 Aug 2024 01:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 01:14 PM IST
सार

Scorpio Weekly Horoscope: रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। 

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 19 to 25 august 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभता-सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। यदि आपके कारोबार में बीते समय से कोई अड़चन आ रही थी इस सप्ताह वह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से दूर हो जाएगी।

मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आप उसके विस्तार की योजना पर काम करेंगे। आपकी योजना को साकार रूप देने के लिए आपके शुभचिंतक और परिजन पूरी मदद करेंगे। इस संबंध में घर-परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लाभदायी साबित होगी। यह सप्ताह पठन-पाठन एवं शोध से जुड़े कार्यों को करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा।
विज्ञापन


यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन राम दरबार की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed