फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (18 से 24 नवंबर तक): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

Scorpio Weekly Horoscope: प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर संदेह करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। घर-परिवार का माहौल अच्छा बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा बर्ताव करें।
 

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस पूरे सप्ताह आप स्वजनों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे और आपको कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं और आप लंबे समय से नौकरी के लिए भटक रहे थे तो आपकी यह मुराद इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। यदि आप अपने आत्मविश्वास को बनाए रखते हैं और चुनौतियों से नहीं घबराते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। 


सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभता लिए हुए है। इस दौरान आपका बाजार अथवा किसी योजना में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको क्रोध अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर संदेह करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। घर-परिवार का माहौल अच्छा बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा बर्ताव करें।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed