फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 17-23 April weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Apr 2023 10:47 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Apr 2023 10:47 AM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 17-23 April weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन लोगों से सावधान रहें जो आपके काम में अक्सर अड़ंगे डालने की कोशिश करते हैं। यदि आप मनचाही जगह पर तबादले या नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों को बातचीत के जरिए बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा, अन्यथा चीजें लंबी खिंच सकती हैंं, जिससे भविष्य में आपको लाभ की बजाय नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। दूसरों से उधार न मांगना पड़े इसके लिए आपको सोच-समझकर धन खर्च करना होगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार उतावलेपन से बचें और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, ऐसे में किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें, अन्यथा दांपत्य जीवन में कठिनाईयां आ सकती हैं। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन उनकी पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed