{"_id":"62f89c6bb21da11869622639","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-15-to-21-august-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (15 To 21 August): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (15 To 21 August): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 15 Aug 2022 12:11 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:11 AM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार -चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार -चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की जरूरत रहेगी। ध्यान रहे कि जल्दबाजी के चलते आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति ईगो पालने की बजाय तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में कुछे कार्यों में मिलने वाली विफलता आपके भीतर नकारात्मक सोच भरने का कारण बन सकती है, जिससे आपको बचने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप किसी के कहे गए कमेंट्स की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। साथ ही साथ न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि निजी जीवन में भी गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी। इस दौरान आपको सहोदर भाई बहनों की ओर से पूरा सुख और सहयोग प्राप्त होता रहेगा। इस दौरान आप सुख सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि भी खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसे दूर करने में कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। अपने प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।