{"_id":"661bbe078661fb9703019def","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-15-to-21-april-2024-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 14 Apr 2024 04:59 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:59 PM IST
सार
इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको न सिर्फ करियर-कारोबार में लाभ होगा बल्कि आपकी प्रतिष्ठा में भी खूब बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह कोई बड़ा साहसिक निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
इस सप्ताह यदि छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दिया जाए तो आपके लिए यह शुभ साबित होगा। शुभचिंतकों की मदद से आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको न सिर्फ करियर-कारोबार में लाभ होगा बल्कि आपकी प्रतिष्ठा में भी खूब बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह कोई बड़ा साहसिक निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे।
सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों से राय लेना उचित रहेगा। यदि बीते कुछ समय से परिवार में भूमि-भवन या फिर किसी अन्य चीज को लेकर विवाद चल रहा था तो इस सप्ताह किसी प्रभावी अथवा बुजुर्ग व्यक्ति के दखल से समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। उनकी रुचि धर्म-अध्यात्म, दान-पुण्य के कार्यों के प्रति बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। परिवार में आपसी प्रेम-व्यवहार बना रहेगा। स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।