फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 14-20 August weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Aug 2023 01:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

इस सप्ताह आप उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपको शार्टकट या फिर कहें गलत तरीके से कमाई या लाभ प्राप्त करने के लिए उकसाते हैं।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 14-20 August weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपको शार्टकट या फिर कहें गलत तरीके से कमाई या लाभ प्राप्त करने के लिए उकसाते हैं। इस सप्ताह किसी भी तरह का नियम और कानून न तोड़ें और न ही अपने कामकाम में किसी तरह की लापरवाही बरतें, अन्यथा आपको नुकसान और अपमान दोनों ही झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप आपने कारोबार का विस्तार करने या फिर उसमें बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने के लिए आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन का लेन-देन एवं हिसाब-किताब करते समय पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। यह समय सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रहा सकता है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed