फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 10 to16 February 2025 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (10 to16 February 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
सार

Scorpio Weekly Horoscope: सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहना चाहिए। सप्ताह के मध्य से आपको कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 10 to16 February 2025 weekly scorpio Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृश्चिक राशि  

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन में अचानक से आई कोई पारिवारिक समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान किसी भी मसले पर विवाद करने से बचें और संवाद के जरिए उसका हल निकालने का प्रयास करें। 

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने वरिष्ठ अथवा शुभचिंतकों की सलाह को नजरंदाज करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके भीतर क्रोध या फिर कहें झुंझलाहट ज्यादा बनी रह सकती है। इससे बचने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी। 
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहना चाहिए। सप्ताह के मध्य से आपको कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होती नजर आएंगी। इस दौरान करियर हो या फिर कारोबार उसे आगे बढ़ाने के लिए संगी-साथी काफी मददगार साबित होंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में अड़चनें आने से मन खिन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए परस्पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखें एवं एकदूसरे की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed