फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 9 to 15 september 2024 weekly Taurus Horoscope

Taurus Weekly Horoscope (9 to 15 september): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Sep 2024 02:42 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 08 Sep 2024 02:42 PM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आपकी विभिन्न स्रोतों से आय तो होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 9 to 15 september 2024 weekly Taurus Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आपकी विभिन्न स्रोतों से आय तो होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको आय-व्यय के असुंतलन का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में आने वाली अड़चनों को लेकर मन परेशान रहेगा। सोची हुई योजनाओं में बाधा पड़ने से मन खिन्न रहेगा, जिसका असर आपके कामकाज से लेकर आपके निजी जीवन में देखने को मिल सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता के योग बनेंगे।

सप्ताह के मध्य में आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है। ऐसे में इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसकी अनदेखी न करें और समय पर इलाज कराएं। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और समय की आवश्यकता पड़ेगी। लव लाइफ में इस सप्ताह किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी आपसी समझ या फिर कहें तालमेल की कमी नजर आएगी। परिवार में भाई-बहनों से भी अपेक्षा के मुकाबले कम सहयोग मिल पाएगा। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed