फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 4 To 10 March 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Mar 2024 12:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 4 To 10 March 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार की प्राप्ति तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन आदि से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। उच्चाधिकारियों से कार्य विशेष के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान होता हुआ नजर आएगा। यदि आप विदेश में अपना कारोबार करने की सोच रहे हैं या फिर पहले से ही उससे जुड़ा कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती हैं। इस सिलसिले में की जाने वाली विदेश यात्रा शुभ फल प्रदान करने वाली रहेगी।


सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी सरकारी निर्णय से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed