फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 31 July- 06 August weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jul 2023 12:47 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Jul 2023 12:47 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 31 July- 06 August weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती हुई नजर आएगी। इस दौरान आप पााएंगे कि न सिर्फ आपके करियर और कारोबार से जुड़ी बल्कि निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं से आपको मुक्ति मिल रही है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है। आप पाएंगे कि आपको अपने परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल रहा है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में इसमें कुछ कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपको सता सकती है।


तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। मौसमी बीमारी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ बड़े खर्च अचानक से आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। कामकाज की व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए कम समय निकाल पाएंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed