{"_id":"6562ce23a5ae3f656103cc05","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-27-nov-to-03-dec-2023-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Nov 2023 02:19 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:19 PM IST
सार
वृष राशि के लिए यह सप्ताह आपाधापी या फिर कहें ज्यादा भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको छोटे से छोटे काम के लिए अधिक भाग-दौड़ या फिर कहें मेहनत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृष
विज्ञापन
वृष राशि के लिए यह सप्ताह आपाधापी या फिर कहें ज्यादा भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको छोटे से छोटे काम के लिए अधिक भाग-दौड़ या फिर कहें मेहनत करनी पड़ सकती है। जरूरत के समय अपनों की मदद मिल न पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी अथवा कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण भी आपको शारीरिक या फिर कहें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान घर की मरम्मत अथवा किसी बड़ी चीज की खरीददारी करने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहें अन्यथा वे आपका काम बिगाड़ने के साथ आपकी छवि को खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार में स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसके कारण अपनों के साथ दूरियां बढ़ेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इससे न सिर्फ आपके रिश्ते बल्कि आपके बने-बनाएं काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप इन दिनों भूमि-भवन से जुड़े विवाद का सामना कर रहे हैं तो इससे जुड़ा कोई भी निर्णय असमंजस में न लें और किसी भी कागज पर बगैर पढ़े हस्ताक्षर न करें। इस सप्ताह किसी तीसरे व्यक्ति की अनावश्यक दखलंदाजी के कारण आपकी लव लाइफ में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की साधना तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।