{"_id":"641fd9b88a383c04950cade0","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-27-march-02-april-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Mar 2023 11:14 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:14 AM IST
सार
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा लिए रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृष
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा लिए रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यदि आप लंबे से अपने करियर के लिए प्रयासरत है तो आपको अपने रोजी-रोजगार को पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि यह समय भूमि-भवन से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा राहत भरा रह सकता है। आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में अपने सामान और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने सहयोगियों और सीनियर को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बनेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी, लेकिन आपसी विश्वास को बहाल करने में समय लग सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।