फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 27 Feb-05 March weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (27 Feb-05 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Feb 2023 11:35 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 26 Feb 2023 11:35 AM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से उन्नतिदायक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 27 Feb-05 March weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 
विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से उन्नतिदायक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। हालांकि वर्तमान में अपने कारोबार या किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और ऐसा निर्णय लेने से पहले अपने किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। भूमि-भवन से संबंधित विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान धर्म या समाज से जुड़े कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed