फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 2 to 8 December 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi

Taurus Weekly Horoscope (2 to 8 December): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 02:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 01 Dec 2024 02:39 PM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 2 to 8 December 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ 

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी कार्य को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में करने की भूल न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्य को करने में भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान कार्यों में अनावश्यक अवरोध उत्पन्न होने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान वृष राशि के जातकों को धैर्य से काम लेते हुए मन में निराशा के भाव आने से खुद को बचाना होगा।


सप्ताह के मध्य में किसी इष्टमित्र अथवा परिजन की मदद से आप स्थितियों को कुछ हद तक संभालने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी पारिवारिक मसले को संवाद के जरिये दूर करने का प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed