फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 09-15 Jan Jan weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Jan 2023 03:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 08 Jan 2023 03:38 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 09-15 Jan Jan weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष
विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपना हक पाने के लिए अपनों के साथ संघर्ष करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति या फिर किसी अन्य भूमि-भवन से जुड़े विवाद के मामले को कोर्ट-कचहरी जाने की बजाय यदि संभव हो तो बातचीत से निबटा लें। इस सप्ताह पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है, लेकिन परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता पाने के लिए परिश्रम ही उनके लिए आखिरी विकल्प है, इस बात को उन्हें समझना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे और मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित है। ऐसे में इस दिशा में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन से करें। शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी या चावल दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed