फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 03-09 April weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Apr 2023 01:36 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 02 Apr 2023 01:36 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के लोगों को किसी भी कार्य से संबंधित बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 03-09 April weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के लोगों को किसी भी कार्य से संबंधित बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी लेकिन मनचाही सफलता दिलाने वाली रहेगी। इस दौरान घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ा कोई समान खरीदने में बड़ी धन राशि खर्च हो सकती है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान किसी के बहकावे में आकर कोई भी बड़ी डील करने से बचना चाहिए। कारोबार से जुड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें। धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करते समय जल्दबाजी में या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी कदम उठाने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सेहत का खूब ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे में रोली और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed