{"_id":"636782bd94ebd824674e2f2e","slug":"saptahik-tula-rashifal-7-13-nov-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (7-13 Nov): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (7-13 Nov): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 07 Nov 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:26 AM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सुलझ जाने या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधा के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सुलझ जाने या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधा के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। खास बात यह कि इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के धन संबंधी मामले भी हल होंगे लेकिन उन्हें पैसों का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपका किसी सरकारी योजना में धन अटका है तो उसकी प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय बंधु-बांधवों को पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।