{"_id":"65e420de73107f969f0480f5","slug":"saptahik-tula-rashifal-4-to-10-march-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 03 Mar 2024 12:42 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:42 PM IST
सार
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए तथा लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए तथा लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह नियम-कानून की अवहेलना करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें आर्थिक दंड झेलने के साथ मान-सम्मान की हानि भी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध से ही धन का प्रबंधन करके चलें और बेवजह की चीजों पर अनाप-शनाप खर्च करने की आदत से बचें अन्यथा आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। यदि आप अपने करियर या कारोबार में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय आने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि यह समय कुछ भी नया या बदलाव आदि के लिए उचित नहीं है।
इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। हड्डी से जुड़े रोग आपकी शारीरिक और मानसिक पीड़ा का कारण बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें तथा किसी भी शारीरिक पीड़ा की अनदेखी न करें तथा समय पर इलाज कराएं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। लव लाइफ में होने वाली खटपट के चलते आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। इस दौरान आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए संवाद का सहारा लें और अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहें। तुला राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन अर्पित करके करें तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।