फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 28 October to 03 November 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Oct 2024 12:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 12:10 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह आप अपने घर की साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 28 October to 03 November 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 
विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ पाने के लिए कुछ खोने के लिए तैयार रहना होगा। कहने का तात्पर्य है कि आपको किसी विशेष चीज की प्राप्ति के लिए उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यदि आपका भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकलने की संभावना बनेगी। इस सप्ताह आप अपने घर की साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं।


इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। जिसका आपके कामकाज पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने अति आवश्यक कार्यों को टालने की बजाय समय पर करना श्रेयस्कर रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। इस सप्ताह परिवार के किसी प्रिय सदस्य की विशेष सफलता अथवा प्रगति से प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के सदस्यों के साथ अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed